पंजाब भर में फैला 'आप' का बिजली आंदोलन-आप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने बताया है कि 'आप' का बिजली आंदोलन राज्य भर में इस लिए तेजी के साथ फैल रहा है, क्योंकि बेहद महंगे और नाजायज बिजली बिलों ने हर गरीब और अमीर को हद से ज्यादा सताया हुआ है। वहीं पिछली बादल सरकार की तरह कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार भी कुंभ करनी नींद में सो रही है, बिजली बिलों से पीडितों का ना तो कांग्रेसी सहयाता कर रहे हैं और न ही बिजली विभाग।
|
|
|
सीबीआई के नाश की सौगंध उठाई 'आप' ने, नवीन के नेतृत्व में अभियान का आगाज
कालका/पिंजौर। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सोमवार को कालका के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्ति पीठ काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रदेशव्यापी हरियाणा जोड़ो अभियान की शुरूआत की। काली माता मंदिर तथा मंदिर परिसर से सटे गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज यहां हरियाणा वासियों की सुख-समृद्धि तथा कांग्रेस,भाजपा व इनेलो (सीबीआई) के विनाश के लिए प्रार्थना की।
|
|
|
प्रदेश के बच्चों की शिक्षा और भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ईकाई ने राज्य सरकार की शिक्षा नीति को घेरे में ला खड़ा कर दिया है। पार्टी ने राज्य सरकार से पूछा है कि प्रदेश में भाजपा की वसुंधरा सरकार बच्चों को मिलने वाली शिक्षा को लेकर गंभीर क्यों नहीं है ? आप नेता सुनील अगीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के उपेक्षित रवैए के चलते देश के कर्णाधार कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
|
दिल्ली में सीलिंग से लोगों की ज़िंदगियां उजाड़ रही है भाजपा और विदेश घूम रहे हैं BJP प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि‘आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के व्यापारियों को सीलिंग से निजात दिलाने के लिए राजनीति से उपर उठते हुए बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को अपने आवास पर एक सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है ताकि सभी पार्टियां मिल बैठकर सीलिंग का समाधान निकाल सकें लेकिन भाजपा की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली से सांसद श्री मनोज तिवारी देश छोड़कर ही चले गए हैं और दिल्ली के व्यापारियों को यहां सीलिंग के जंजाल में लपेट गए।
|
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘आप’ महिला विंग ने की महिला सुरक्षा पर व्यापक चर्चा
बुधवार, 7 मार्च को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश महिला संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे और यह कार्यक्रम आप महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
|
|
|
बदलबो छतीसगढ़ संकल्प सभा के लिये तैयारिओं में जुटी है आम आदमी पार्टी
बदलबो छतीसगढ़ संकल्प सभा के लिये आम आदम पार्टी की 11 मार्च18 की तैयारियां अब पूर्णता की ओर है ।आज प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय रायपुर चलो अभियान को पहले दिन से ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।यह अभियान 11 मार्च18 तक पूरे प्रदेश में चलेगा।आप के वालिंटियर स्टिकर, पोस्टर बैनर जगह जगह चिपका रहे है व हाथों में तख्ती लेकर प्रमुख चौक चौराहे में रायपुर चलो कहते हुए व तख्ती लिए हुए खड़े रहें है।
|
|