नई दिल्ली, 11 ऑक्टूबर 2019
आम आदमी पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन तमाम बधाओं के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डेनमॉर्क में होने वाली C-40 समिट को वीडियो कॉन्फेंस के जरिए संबोधित किया, जिसे रोकने की केंद्र सरकार ने भरपूर कोशिश की थी।
संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डेनमॉर्क दौरे पर दिल्ली बीजेपी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर द्वारा दिए गए बयान “कि वहां तो सिर्फ मेयरों की बैठक हैं” पर सवाल करते हुए कहा कि दुनियां के सबसे भ्रष्टतम नगर निगम को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नही बुलाया जा रहा हैं तो इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की क्या गलती हैं?
संजय सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके मेयर इतने काबिल नही हैं, वो भ्रष्टाचार में डूबे हुए है, इसीलिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच पर नही बुलाया जाता तो उसकी शिकायत हमसे क्यों कर रहें हैं?
भाजपा बताए बंगाल के शहरी विकास मंत्री किस क्षेत्र के मेयर हैं और किस आधार पर उनको अनुमति दी गई : संजय सिंह
संजय सिंह ने बंगाल के शहरी विकास मंत्री को केंद्र की और से C-40 समिट के लिए मिली अनुमति पर सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए यह मेयरों की बैठक थी, तो उनके लिए क्या था? केंद्र सरकार बताए की वह किस क्षेत्र के मेयर है, और उन्हें किस आधार पर अनुमति दी गई?
संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली की जनता का जो अपमान क्रेंद सरकार ने किया है, उसका जवाब केंद्र के पास नही हैं।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोंज तिवारी जी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि तिवारी जी प्रदूषण बढ़ाने के लिए कूड़ो के ढ़ेर में आग लगाकर उसका वीडियों बनाकर पोस्ट कर रहें हैं। कूड़े के ढ़ेर को हटाने की जिम्मेदारी भाजपा शासित MCD की है। उसको हटाने के बजाय मनोंज तिवारी जी उसका वीडियो डाल रहे हैं, क्या यह उनको शोभा देता हैं?
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता भी इस बात को अच्छी तरह समझ गई है कि वह आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ही है जो दिल्ली के प्रदूषण को वृक्षा रोपण करके, ऑड-इवन को लागू करके, तथा अन्य कई तरीकों को अपनाकर दिल्ली के प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रही हैं।