बादलों की तरह कैप्टन भी रद्द किए उम्मीदवारों को लोगों के सरों पर बैठा रहा है- भगवंत मान
अकाली-भाजपा सरकार के हलका इंचार्जों की बजाए कांग्रेस की ओर से सोशल निगरान थोपे जाने का आप ने किया सख्त विरोधी
अकाली-भाजपा सरकार की तर्ज पर कैप्टन सरकार की तरफ से हारे हुए उम्मीदवारों के द्वारा सरकारी चैक बांटने की प्रक्रिया को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सख्त निंदा की है।
आप की तरफ से जारी ब्यान द्वारा भगवंत मान ने कहा कि पिछले दस साल अकाली-भाजपा सरकार ने लोगों और लोकतंत्र की प्रवाह किए बिना जो-जो मनमानीयां की थी, अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार कर रही है। लोगों की तरफ से रद्द किए जा चुके उम्मीदवारों को पहले हलका इंचार्जों के नाम पर बादल सरकार ने लोगों के सरों पर धक्के से बिठाए रखा अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह समाज मॉनिटर के रूप में बैठा रही है, जबकि यही कांग्रेसी और कैप्टन अमरिन्दर सिंह अकाली-भाजपा के हलका इंचार्जों का विरोध करते हुए विकास कामों और सरकारी स्कीमों को लागू करने के लिए स्थानीय विधायकों की सम्मिलन मांगते थे। मान ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे साबित हुए हैं, जहां प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी नीतियों के नाम बदल कर जुमलों की बरसात कर रहे हैं, वहीं कैप्टन अमरिन्दर सिंह लोगों की तरफ से रद्द किए अपने कांग्रेसी उम्मीदवारों के नाम बदल कर लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। मान ने व्यंग करते कहा कि जो लीडर समाज की ओर से पहले से ही रद्द किए जा चुके हैं उनको धक्के से समाज का निगरान बनाया जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए स्थानीय नुमाइंदो को संवैधानिक जिम्मेवारियां निभाने का हक देना चाहिए, क्योंकि जनता के लिए उसकी भी जवाबदेही बनती है, बेशक वह विरोधी पक्ष में क्यों न हो, परंतु यह व्यवहार लोकतंत्र प्रणाली को न केवल कमजोर करने वाला है, बल्कि लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। भगवंत मान ने अपने लोक सभा हलके संगरूर का हवाला देते हुए कहा कि पहले भदौड़ से हारे अकाली उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरू को हलके का घड़म चौधरी बना कर बादलों ने लोगों का मजाक उड़ाया था, अब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों की तरफ से रद्द किए जा चुके बरनाला से कांग्रेसी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को लोगों के सिर पर बिठाया जा रहा है। मान ने कहा कि कांग्रेसियों और अकालियों को समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में वह ही जनता का नेता होता है जो लोगों के मन पर राज करने की समर्था रखता हो, धक्के से चौधरी बनाऐ हुए तथा-कथित नेताओं को लोग एक नहीं बार-बार रद्द करने की ताकत रखते हैं।
भगवंत मान ने मांग की है कि सभी विधायकों और मैंबर पार्लियमैंटों का कानूनन हक बहाल करके कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार अपने माथे पर से बादलों के पद चिह्न पर चलने का दाग धोए।
बाक्स हेतु
रौशनियों का त्योहार दीवाली भारत निवासियों की राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को प्रचंड करता है, इन बातों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान और सह-प्रधान और विधायक अमन अरोड़ा ने पंजाब और दुनिया भर में बसते पंजाबियों को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई देते हुए पेश किए। आप की तरफ से जारी प्रैस बयान में भगवंत मान और अमन अरोड़ा ने कहा कि दीवाली सब धर्मों का सांझा त्योहार है इस दिन हर एक को अपने गुस्से गिले भूला कर आपसी प्यार और भाईचारक सांझ बढ़ानी चाहिए।